फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर सांसद अनुप्रिया पटेल ने डीएम पर लगाया विकास कार्यों में अड़ंगा करने का आरोप 

Sun, 18 Oct 2020 10:19 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
सांसद अनुप्रिया पटेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री और मिर्जापुर की सांसद अनुप्रिया पटेल ने जनसामान्य से जुड़े उनकी ओर से प्रस्तावित विकास कार्यों में अनावश्यक रूप से अड़ंगा लगाने का आरोप डीएम सुशील कुमार पटेल पर लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि कई बार पत्राचार और फोन पर वार्ता के बावजूद  प्रस्तावित कार्यों में अवरोध पैदा किया जा रहा है।

विज्ञापन


उन्होंने डीएम को पत्र लिखकर इस संबंध में तीन दिन में जवाब मांगा है। चेतावनी दी है कि पत्र का जवाब तीन दिन में न देने पर डीएम के विरुद्ध संसद सदस्य (लोकसभा) के रूप में प्राप्त विशेषाधिकार के हनन की कार्रवाई करेंगी। इसके बाद जिलाधिकारी ने एक पत्र जारी कर प्रस्तावित विकास कार्यों की प्रगति व मौजूदा स्थिति की जानकारी दी है। बताया कि जिला प्रशासन के स्तर पर सभी कार्यों को समय से आगे बढ़ाया गया है।

सांसद अनुप्रिया पटेल ने रविवार को जिलाधिकारी के नाम एक पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने कई पत्रों का जिक्र करते हुए कहा है कि सभी पत्र जो डीएम को लिखे गए वे मिर्जापुर संसदीय क्षेत्र के जनसामान्य के विभिन्न कार्यों से जुड़े हैं।
विज्ञापन


उन्होंने पत्र के माध्यम से कहा कि जनपद में सैनिक स्कूल की स्थापना, केंद्रीय विद्यालय की स्थापना, इंडियन ऑयल टर्मिनल की स्थापना तथा शहीद रवि कुमार सिंह के नाम से जिगना-मिश्रपुर सड़क का नामकरण और मरम्मत कार्य का प्रस्ताव भेजा गया है।

 

विज्ञापन

प्रस्तावित कार्यों को प्रारंभ कराने के लिए डीएम से कई बार फोन पर वार्ता भी हुई। सांसद ने आरोप लगाया कि पत्रों का जवाब तक नहीं दिया जा रहा है। प्रस्तावित विकास कार्यों में अड़ंगा लगाने का आरोप भी डीएम पर लगाया।

एनएच-7 के प्रभावित किसानों के प्रकरण का भी मुद्दा उठाया है। कहा है कि कई माह बीत जाने के बाद भी जिलाधिकारी के स्तर पर तथ्यपरक उत्तर नहीं दिया जा रहा है। इससे जनमानस में सरकार के साथ-साथ सांसद की छवि खराब हो रही है। 
 

डीएम का दावा- जिला स्तर पर कुछ भी लंबित नहीं  

  • सैनिक स्कूल की भूमि का निरीक्षण हो चुका है। जिला स्तर से कुछ भी लंबित नहीं है।
  • केंद्रीय विद्यालय की भूमि भी देवरी कला ग्राम में आवंटित है।
  • इंडियन आयल टर्मिनल में तीन दिन पहले नक्शा दुरुस्ती के निर्देश आए हैं। डीएफओ को निर्देशित किया जा चुका है।
  • अमर शहीद रवि कुमार सिंह के नाम से सड़क का प्रस्ताव भेज दिया गया है। जिला स्तर से कुछ भी लंबित नहीं है।
  • एचन-7 के लिए मुआवजे की लिस्ट बहुत लंबी है। इसे जल्द कंपाइल कर दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें