फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा घाट पर स्नान करते समय अधेड़ डुबा, तलाश जारी

विज्ञापन
नारघाट स्थित पर स्नान के दौरान अधेड़ के डूबने पर घाट पर उपस्थित परिजन । - फोटो : MIRZAPUR
विज्ञापन
मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के नारघाट पर बृहस्पतिवार की सुबह स्नान करते समय एक हलवाई डूब गया। स्थानीय लोगों ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश में जुटी है। तलाश के लिए विंध्याचल के गोताखोरों के साथ पीएसी की फ्लड टीम को भी बुलाया गया।
विज्ञापन

कटरा कोतवाली क्षेत्र के लाल डिग्गी निवासी राम लखन मोदनवाल हलवाई (57) का काम करते है। वह बृहस्पतिवार की सुबह गंगा स्नान करने के लिए शहर कोतवाली क्षेत्र के नारघाट गए थे। स्नान करते समय वह गहरे पानी में चल गए और डूबने लगे। डूूबते समय शोर मचाने पर घाट पर मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की पर असफल रहे। गहरे पानी में जाने से वे डूब गए। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी। घाट पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे शहर कोतवाली अरुण कुमार दुबे स्थानीय गोताखोर के साथ विंध्याचल से गोताखोर बुलाकर खोजबीन शुरु कराया। शाम तक पता न चलने पर पुलिस ने पीएसी की फ्लड टीम को बुलाकर खोजबीन कराया। टीम ने नारघाट से फतहां तक तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें