फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सज कर तैयार मेडिकल कालेज, आज पीएम करेंगे उद्धाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य के क्षेत्र में मिर्जापुर के लिए सोमवार का दिन सुनहरे अक्षरों में लिखा जाने वाला है। पिपराडाड़ में बने मेडिकल कालेज का सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिद्धार्थनगर से वर्चुअल तौर पर उद्घाटन करेंगे। रविवार को ही तैयारी पूरी कर ली गई।
विज्ञापन

मेडिकल कालेज के नेशनल मेडिकल काउंसिल (एनएमसी) से मान्यता मिल गई है। नवंबर के बाद से 100 सीटों वाले मेडिकल कालेज में शिक्षण कार्य भी शुरू हो सकेगा। मेडिकल कालेज में प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, सीनियर रेजिडेंट और जूनियर रेजिडेंट डाक्टर नियुक्त हो गए हैं। मेडिकल कालेज में प्रथम शिक्षण सत्र शुरू करने के लिए एकेडमिक, प्रशासनिक भवन के साथ हास्टल और आवास बनकर तैयार हो गया है। मेडिकल कालेज में 21 विभाग हैं। इसमें आचार्य और सहायक आचार्य एमबीबीएस के छात्रों को पढ़ाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें