मां विंध्यवासिनी धाम में रविवार को भारत और पाकिस्तान से खेले जा रहे क्रिकेट मैच को लेकर भारत की जीत के लिए मां विंध्यवासिनी मंदिर प्रांगण में प्रार्थना सभा के साथ हवन पूजन किया गया। बतातें चले कि रविवार की शाम भारत और पाकिस्तान क्रिकेट मैच दुबई में 7:30 बजे से प्रारंभ होने वाला था। जिसको लेकर विंध्याचल धाम में तीर्थपुरोहित और क्रिकेट प्रेमियों ने भारत की जीत के लिए मंदिर पहुंचकर मां विंध्यवासिनी से प्रार्थना किए। इस दौरान श्रद्धालुओं ने हवन पूजन भी किया । प्रार्थना सभा में मुख्यरुप से दिनेश पांडेय, तरुण पांडेय, जीतू गोस्वामी, जितेंद्र भट्ट, शिवम दुबे आदि लोग शामिल हुए।