Mirzapur News : होटल में मिली लाश की जानकारी मिलने पर विंध्याचल थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेने के साथ ही पुलिस उस महिला की तलाश करने ली जो सफाईकर्मी के साथ आई थी। तब तक सुबह महिला की भी मौत हो गई। बताया जा रहा है महिला ने विषाक्त खा लिया था।
मिर्जापुर। विंध्याचल के होटल में मृत मिले सफाई कर्मी के साथ आई लापता महिला ने भी जहर खाकर जान दे दिया। सोमवार के देर रात पर महिला के परिजन उसे मंडलीय अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विंध्याचल क्षेत्रान्तर्गत राम सदन लॉज में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। सूचना पर तत्काल पुलिस उच्चाधिकारी, फॉरेंसिक टीम व थाना विन्ध्याचल पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच किया तो पाया गया कि संतोष कुमार मौर्या निवासी शाहपुर चौसा कोतवाली देहात किसी महिला के साथ सुबह 11 बजे आया था। महिला लापता है।
कमरे में शव के साथ टैबलेट भी पाया गया। जांच किया गया तो पता चला कि संतोष कुमार एक महिला के साथ 11 बजे दाखिल हुआ। उसके बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला के बारे में जानकारी की गई तो पता चला कि महिला उसी के मित्र की पत्नी है। वहां से फरार महिला को इस बात की जानकारी हुई तो उसने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया गया।
विज्ञापन
महिला ग्राम वर्जिमुकुंदपुर थाना क्षेत्र पड़री की निवासी है। जब महिला की तबीयत बिगड़ी तो परिजनों द्वारा महिला को मंडलीय अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा महिला को मृत घोषित कर दिया गया। विंध्याचल पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी है।
एसपी सिटी नितेश सिंह ने बताया कि सफाई कर्मी अपने मित्र की पत्नी के साथ आया था । सफाई कर्मी के मौत की जानकारी मिलने के बाद महिला ने भी रात को विषाक्त सेवन कर जान दे दिया।