विंध्याचल। स्टेट बैंक चौराहे के पास स्थित एक होटल में एक महिला के साथ रुके व्यक्ति का सोमवार की शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में शव मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। साथ आई महिला लापता है। पुलिस होटल में लगे सीसी कैमरों के फुटेज खंगालकर जांच पड़ताल में जुटी है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर चौसा गांव निवासी संतोष कुमार (40) पहाड़ी ब्लाॅक में सफाई कर्मी के पद पर तैनात थे। वे सोमवार की 11 सुबह बजे एक महिला के साथ विंध्याचल के एक होटल के कमरे में रुके थे। शाम करीब छह बजे उनको होटल से जाना था। जब होटल के मालिक शाम सात बजे के बाद कमरा खाली कराने गया तो कमरा खुला हुआ था। संतोष मृत अवस्था में जमीन के नीचे गिरे पड़े थे। होटल के मालिक ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच में पता चला कि संतोष के साथ एक महिला भी आई थी। सूचना मिलने पर घटनास्थल पर सीओ सिटी विवेक जावला ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।