फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर: दर्शनार्थियों से भरा मैजिक वाहन ट्रैक्टर से टकराया, वाराणसी निवासी 10 लोग घायल

Tue, 12 Oct 2021 08:52 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर/जौनपुर

सार

जौनपुर जिले में भी अलग-अलग स्थानों पर मंगलवार को हुई सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर जिले में वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर सिकिया गांव के पास मंगलवार की शाम को दर्शनार्थियों से भरा मैजिक वाहन ट्रैक्टर से टकरा गया। इसमें चालक सहित 10 लोग घायल हो गए। पुत्र होने की मनौती पूरा होने पर पहड़िया मंडी वाराणसी निवासी परिवार व रिश्तेदार टेडुआ गांव स्थित टेडुआ बाबा मंदिर में दर्शन पूजन करने आया था। 

विज्ञापन


वापसी के दौरान दूसरे वाहन को बचाने में दशनार्थियों से भरा मैजिक वाहन किनारे खड़े ट्रैक्टर से भिड़ गया। मैजिक में सवार वाराणसी की पहड़िया निवासी सुनीता (50), रेनू (40), सिम्पल शर्मा (30) , मंजू पटेल (42), बसन्ती देवी (45), प्रभावती (40) , सरस्वती (45), ममता (35), प्रेमा (45)  व मैजिक चालक अनिल (30)  घायल हो गए। नरायनपुर पुलिस चौकी इंचार्ज रविकांत मिश्रा ने घायलों को नरायनपुर स्थित निजी अस्पताल में भेजा। 

विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत

जौनपुर जिले में अलग-अलग स्थानों पर मंगलवार को हुई सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई है। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के ठकठौलिया निवासी रमेश कुमार गौतम की 26 वर्षीय पुत्री पूजा अपनी पुत्री प्रियल को लेकर 28 वर्षीय चाचा रवि गौतम के साथ बाइक से सीएमओ के कार्यालय आ रही थीं। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के डाल्हनपुर के पास आटो रिक्शा से आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में रवि गौतम व प्रियल की मौत हो गई।

वहीं बरसठी थाना क्षेत्र के सुखलालगंज बाजार में मंगलवार की शाम पांच बजे चौरा माता मंदिर की शोभायात्रा निकाली जा रही थी। इसी समय डीजे के पहिये के नीचे आने से सत्यम (8) पुत्र मुन्ना गुप्ता की मौत हो गई। उसकी मौत के बाद पूरे बाजार की खुशी मातम में बदल गई। सूचना पर पहुंची बरसठी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट र्माटम के लिए भेज दिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें