फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: डेढ़ करोड़ से बनेगा वृहद गो संरक्षण केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। क्षेत्र के बबुरा रघुनाथ सिंह ग्राम पंचायत में डेढ़ करोड़ रुपये से वृहद गो संरक्षण केंद्र का निर्माण कराया जाएगा। इसमें 400 गोवंश रखे जा सकेंगे। इसके लिए बृहस्पतिवार को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पुंडरीक सिंह और कार्यदाई संस्था के ठेकेदार संतोष सिंह ने भूमि पूजन किया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान उपासना सिंह ने बताया कि छुट्टा गोवंश के कारण क्षेत्र के किसानों को भारी नुकसान होता था। इसलिए गांव में गोशाला के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। अब डेढ़ करोड़ रुपये से वृहद गो संरक्षण केंद्र के निर्माण की स्वीकृति शासन से मिल गई है। बबुरा रघुनाथ सिंह गांव में वृहद गो संरक्षण केंद्र बनने से बबुरा कला, मड़वा धनावल, चंद्रगढ़़, खोदाईपुर समेत अन्य गांवों के किसानों को राहत मिलेगी। वहीं, गोवंश का संरक्षण भी हो सकेगा।
पशु चिकित्साधिकारी हलिया डाॅ. कमलेश कुमार ने बताया कि शासन से बबुरा रघुनाथ सिंह गांव में स्थायी वृहद गो संरक्षण केंद्र की स्वीकृत मिल गई है। कार्यदाई संस्था यूपीसीएलडीएफ डेढ़ करोड़ रुपये से इसका निर्माण कराएगी। इस केंद्र में करीब 400 गोवंश को संरक्षित किया जाएगा। इस अवसर पर वनपाल सिंह, प्रदीप दुबे, राघवेन्द्र सिंह, पिंकू सिंह, केश बहादुर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें