हलिया। क्षेत्र के हलिया-ड्रमंडगंज मार्ग पर महूगढ़ गांव में बुधवार को सड़क हादसे में हुई महिला की मौत से नाराज परिजनों ने चक्काजाम किया। बृहस्पतिवार को सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन कर रहे परिजनों ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
थाना क्षेत्र के महूगढ़ गांव निवासी शांति (40) घर से सिवान में बकरी चराने गई थी। बुधवार शाम को बकरी चरा कर वापस आ रही थी। जैसे ही हलिया ड्रमंडगंज मार्ग के महूगढ़ गांव के पास पहुंची की सामने से आ रहे बाइक से गांव निवासी लापरवाही पुर्वक बाइक चलाते हुए पत्नी को टक्कर मार दिया।
जिससे पत्नी की सड़क पर गिर गई। अस्पताल ले जाने पर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ लापरवाही पुर्वक बाइक से टक्कर मारने से मौत का मुकदमा दर्ज कर लिया था।
जब परिजन बृहस्पतिवार की शाम को पोस्टमार्टम कराकर घर वापस आए। थाने पर मुकदमा की कॉपी लेने गए तो उन्हें पता चला कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आक्रोशित परिजनों ने हलिया-ड्रमंडगंज मार्ग के महूगढ़ गांव स्थित घटना स्थल पर शव को शाम पांच बजे रखकर जाम लगा दिया।
परिजनों का कहना है कि गांव का बाइक सवार था। नामजद तहरीर देने के बाद भी अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।