फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: शिव बरात पर पथराव के मामले में पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कछवां थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में महाशिवरात्रि पर शाम को निकली शिव बरात पर पथराव के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को मुकदमा दर्ज कर पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

जलालपुर गांव निवासी मंगला प्रसाद सिंह के घर पर स्थित शिव मंदिर से महाशिवरात्रि की शाम को शिव बरात निकाली गई थी। गांव में भ्रमण करते हुए शिव बरात मंदिर लौटने लगी तो रास्ते में एक धर्म स्थल के पास विवाद हो गया। इसके बाद पथराव होने लगा। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष को समझाकर मामला शांत करा दिया था और फोर्स तैनात की गई थी।
कछवां थानाध्यक्ष रणविजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच के बाद आरोपी शेहरे आलम और इजहार, निवासी जलालपुर, थाना कछवां, शाहिल, निवासी मोमीनपुर, थाना कछवां, अकबर और इरफान, निवासी जलालपुर, थाना कछवां को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें