फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल निगम कर्मियों का 27 वें दिन प्रदर्शन रहा जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। चार माह के बकाए पेंसन और वेतन की मांग को लेकर जलनिगम कर्मियों का सत्याग्रह आंदोलन 27 वें दिन सोमवार को भी जारी रहा। उत्तर प्रदेश संघर्ष समिति के आवाह्न पर जिले में जल निगम के अधिकारी व कर्मचारी भोजना अवकाश के दौरान अपने-अपने कार्यालय परिसर में सांकेतिक धरना व प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन

नकहरा रोड जल निगम अभाव खंड कार्यालय परिसर में हुए प्रदर्शन में कर्मचारियों का कहना है कि पांच माह से रुके वेतन व पेंसन के चलते कर्मचारियों को तंगी का सामना करना पड़ रहा है। धनाभाव के चलते कर्मचारियों के घरों स्थिति दिन प्रति दिन बिगड़ती जा रही है। बच्चों के स्कूलों के फीस व पैसे के अभाव में कई कर्मचारी घरों में बीमार सदस्यों के इलाज तक नहीं करा पा रहे हैं। सांकेतिक धरना प्रदर्शन में महंथ सिंह, अशफाक खां, अरुन श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें