फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महानगरी में सफर कर रहे यात्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। महानगरी ट्रेन में सफर कर रहे यात्री की रविवार की रात मिर्जापुर स्टेशन पर पहुंचने पर मौत हो गई। आरपीएफ ने शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आजमगढ़ के जहानागंज थाना क्षेत्र के खल्लेपुर गांव निवासी 33 वर्षीय रामप्रताप राजभर मुंबई में फर्नीचर का काम करता था। पिछले पांच दिनों से उसकी तबीयत सही नहीं लग रही थी। वह अपने भांजे प्रिंस कुमार निवासी सिंहपुर आजमगढ़ के साथ महानगरी एक्सप्रेस से घर आ रहा था। रविवार की रात ट्रेन विंध्याचल स्टेशन पर पहुंची थी तो उसकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। मिर्जापुर स्टेशन पर ट्रेन के रुकने पर उसे उतारकर डाक्टर को बुलाया गया तो डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरपीएफ प्रभारी डा. रजनीश राय ने बताया कि बीमार यात्री की मौत हो गई। वह महानगरी के डी फोर कोच में सफर कर रहा था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें