फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: कबड्डी में जगापट्टी, हॉकी में कछवां स्पोर्टिंग क्लब विजयी

विज्ञापन
​भिस्कुरी ​​स्थित स्पोर्टस स्टेडियम में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल ​खिलाड़ी। स्रोत- खे - फोटो : mathura
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिला प्रशासन और क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर से मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस राष्ट्रीय खेल दिवस पर भिस्कुरी स्थित स्पोर्टस स्टेडियम में शुक्रवार को हाकी व जनपदस्तरीय जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लाइव प्रसारण के माध्यम से खिलाड़ियों को फिट इंडिया के लिए शपथ ग्रहण कराया गया। कबड्डी प्रतियोगिता में जगापट्टी, हॉकी में कछवां स्पोर्टिंग क्लब ने फाइनल जीता ।
हॉकी प्रतियोगिता में आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। हॉकी में पहला मैच कदारिया पब्लिक स्कूल व स्टेडियम बी के मध्य हुआ। इसमें स्टेडियम बी 1-0 से विजेता हुई। दूसरा मैच क्रिश्चियन स्कूल कछवां व गांधी इंटर कॉलेज कछवां के मध्य हुआ। इसमें कछवां क्रिश्चियन 2-1 से विजेता हुई।
विज्ञापन

तीसरा मैच पं. लोकपति त्रिपाठी इंटर कॉलेज व स्टेडियम ए के मध्य हुआ। इसमें स्टेडियम ए 1-0 से विजेता हुई। चौथा मैच कछवां स्पोर्टिंग क्लब व जेए इंटर कॉलेज जलालपुर के मध्य हुआ। इसमें कछवां स्पोर्टिंग क्लब 2-1 से विजेता हुई। प्रथम सेमीफाइनल मैच स्टेडियम बी व कछवां क्रिश्चियन के मध्य। इसमें कछवां क्रिश्चियन 2-0 से विजेता होकर फाइनल में प्रवेश किया।
दूसरा सेमीफाइनल मैच स्टेडियम ए व कछवां स्पोर्टिंग क्लब के मध्य हुआ। जिसमें कछवां स्पोर्टिंग क्लब 1-0 से विजेता होकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच कछवां क्रिश्चियन व कछवां स्पोर्टिंग क्लब के मध्य हुआ। जिसमें कछवां स्पोर्टिंग क्लब फाइनल में विजेता हुई।
कबड्डी प्रतियोगिता के पहले मैच में जगापट्टी ने जसोवर पहाड़ी को 27-10 से हराया। दूसरे मैच में स्टेडियम बी ने आमघाट को 27-10 से हराया। तीसरे मैच स्टेडियम पड़रा ने सेंट मैरी को 24-21 से हराया। चौथे मैच में स्टेडियम ए ने मिनी स्टेडियम मेड़िया को 21-10 से हराया। पहला सेमीफाइनल मैच जगापट्टी व स्टेडियम बी के मध्य हुआ। जिसमें जगापट्टी 14-13 से विजेता होकर फाइनल में प्रवेश किया।
दूसरा सेमीफाइनल मैच पड़रा व स्टेडियम ए के मध्य हुआ। जिसमें स्टेडियम ए 22-10 से विजेता होकर फाइनल में प्रवेश किया। कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मैच जगापट्टी व स्टेडियम ए के मध्य हुआ। जिसमें जगापट्टी टीम फाइनल में विजेता हुई। उद्धाटन मड़िहान विधायक रमाशंकर पटेल ने किया। अपर जिला जज विनय आर्या खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। समापन पर पुरस्कार वितरण अजय उपाध्याय ने किया। संवाद

भिस्कुरी स्थित स्पोर्टस स्टेडियम में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ी। स्रोत- खे- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें