फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: चोरी की घटना में शामिल आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

विज्ञापन
चितांग टांडाफाल रोड पर बदमाश से मुठभेड़ में घायल, तमंचा और बाइक
विज्ञापन
लालगंज। लहंगपुर में पिछले दिनों में सर्राफा की दुकान में हुई चोरी सहित क्षेत्र में कई चोरी की घटनाओं में शामिल बदमाश राजकुमार पटेल उर्फ राजू निवासी पांडेयपुर वाराणसी शुक्रवार की देर शाम चितांग मोड़ के पास पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हो गया।
विज्ञापन

बदमाश के पैर में गोली लगी है। बदमाश के पास से एक तमंचा, कारतूस व बाइक बरामद हुई है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
चितांग तिराहा के पास शुक्रवार की देर शाम पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध पल्सर बाइक से आ रहा था। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो वह तमंचा से फायर करते हुए चितांग मोड़ से जंगल की तरफ भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर घेराबंदी की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लग गई। मुठभेड़ के बाद घटनास्थल पर एएसपी ओम प्रकाश सिंह, सीओ लालगंज अशोक सिंह पहुंचे। एएसपी ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि बीते महीने लहंगपुर में एक सराफा की दुकान में हुई चोरी की घटना में बदमाश शामिल रहा है। वहीं, क्षेत्र में हुई कई चोरी की घटना में इसके शामिल होने की बात सामने आ रही है। आरोपी मिर्जापुर के अलावा वाराणसी और बिहार के 29 मामलों में वांछित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें