पड़री। स्थानीय बाजार स्थित मां विंध्यवासिनी कंप्यूटर सेंटर में शुक्रवार को शिखर प्रशिक्षण संस्थान की ओर से मानवाधिकार दिवस पर लिंग आधारित हिंसा के विरुद्ध 16 दिवसीय अभियान का समापन हो गया।
संस्था प्रमुख संध्या देवी ने बताया की 25 नंबर से 10 दिसंबर तक लिंग आधारित हिंसा के खिलाफ 16 दिवसीय अभियान चलाया गया। इस दौरान गांवों में गोष्ठी, रैली, पोस्टर प्रदर्शन के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। इस कार्य के लिए मुख्य अतिथि सोहनलाल श्रीमाली ने किशोरियों को बधाई दी। अमित ओझा ने किसी भी प्रकार के हिंसा के खिलाफ खुलकर बोलने का साहस पैदा किया। अभय कुमार त्रिपाठी ने मानवाधिकार के बारे में किशोरियों को जानकारी दी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ आनंद कुमार सिंह ने पोषण और स्वास्थ्य रहने की जानकारी दी। इस अवसर पर अमरेश चंद्र पांडेय, आशीष दुबे, अनिल विश्वकर्मा, अल्का मोदनवाल, मंजू सिंह, आकाश मोदनवाल, आकांक्षा सिंह आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।