मिर्जापुर। बरनवाल सेवा समिति के सदस्यों की ओर से रविवार को नगर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। समिति अध्यक्ष इंजीनियर विवेक बरनवाल के नेतृत्व में सदस्यों ने भगवानदास बरनवाल मार्ग पर सफाई की।
अध्यक्ष विवेक बरनवाल ने कहा स्वच्छता हमारे जीवन की वह पहलू है जिसके बिना हम स्वस्थ नहीं रह सकते। उन्होंने कहा यदि हमारे आसपास गंदगी रहेंगी तो निश्चय ही हम बीमारियों से ग्रसित होंगे। उन्होंने कहा सफाई के मामले में नगर पालिका अपना काम तो करता है, लेकिन हमें भी उस कार्य में सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा घर से निकले गंदगी कदापि सड़कों के किनारे न फेंककर उसे सुरक्षित स्थानों पर ही रखें। अध्यक्ष ने सभी से अपने-अपने घरों व दुकानों के बाहर एक डस्टबिन रखने का अनुरोध किया। इस दौरान सभी सदस्यों ने सड़क और गलियों में झाड़ू लगाकर स्वच्छता संदेश दिया। कार्यक्रम संयोजक कुशल बरनवाल ने समिति के सभी उपस्थित सदस्यों व डंकिनगंज वार्ड के सभासद गोवर्धन यादव के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में बरनवाल महिला समिति की अध्यक्षा सविता बरनवाल, मंत्री रेणुका बरनवाल, कोषाध्यक्ष आराधना बरनवाल, संरक्षिका गीता बरनवाल, सुनीता बरनवाल, शिप्रा बरनवाल, साधना बरनवाल, अनुराधा बरनवाल, सौम्या बरनवाल, शिखा बरनवाल के अलावा समिति के प्रभारी मंत्री आशुतोष बरनवाल, क्षेत्रीय प्रभारी पवन बरनवाल, संरक्षक राधेश बरनवाल, नरेश चंद्र बरनवाल, सुशील बरनवाल, लाल बहादुर बरनवाल, अमन बरनवाल, रत्नेश बरनवाल आदि उपस्थित रहे।