पटेहरा। मड़िहान थाना क्षेत्र के पटेहरा कला गांव में खुद को पशु डॉक्टर बताकर एक सप्ताह से गांव में घूमकर पशुओं को खंगवा, खुरपका रोग का फर्जी टीका लगाकर पशुपालकों से सौ रुपये प्रति टीका की वसूली की जा रही है।
उसका बेटा खुद को पशु डॉक्टर बताकर गांव में घूमकर पशुपालकों के पशुओं को टीका के नाम पर इंजेक्शन लगाकर सौ रुपये प्रति टीका की वसूली कर रहा है। गांव निवासी लवकुश पुत्र रामचंद्र का आरोप है कि बुधवार को उनके दुधारू पशु साहीवाल व उनके छह माह के बछड़े को टीका के नाम पर इंजेक्शन लगाकर 200 रुपये ले लिया। टीकाकरण के दूसरे दिन बछड़े की हालत बिगड़ने लगी। नाक और मुंह से खून निकलने के बाद बछड़े की मौत हो गयी। बछड़े की मौत के बाद पशुपालक फार्मासिस्ट के घर पहुंचा जहां मौजूद युवक उसके साथ गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया। पशुपालक ने पटेहरा चौकी व पशुचिकित्सा अधिकारी पटेहरा को लिखित शिकायत पत्र देकर युवक के खिलाफ कार्यवाही की मांग किया। इस संबंध में पटेहरा पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ लवलेश सिंह पटेल कहना है कि अस्पताल से किसी को कोई टीका नहीं दिया गया है। और न ही कोई टीका लगाया जा रहा है। शिकायत मिली है तो इसकी जांच कर दोषी के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।