फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर: विंध्य कॉरिडोर कार्य का शिलान्यास करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सीएम योगी भी होंगे मौजूद

Wed, 28 Jul 2021 12:06 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

एक अगस्त को गृहमंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कॉरिडोर का शिलान्यास करेंगे। शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की सक्रियता बढ़ गई है। अधिकारी-कर्मचारी से लेकर मजदूर तक विंध्यधाम में जुटे हैं। दिन-रात निरीक्षण हो रहा है।
विज्ञापन
मां विंध्यवासिनी मंदिर परिसर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर जिले के विंध्य कॉरिडोर के शिलान्यास की घड़ी नजदीक आ चुकी है। विंध्य कॉरिडोर को लेकर क्षेत्रवासी भी काफी उत्सुक हैं। एक अगस्त को गृहमंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कॉरिडोर का शिलान्यास प्रस्तावित है।

विज्ञापन


इसके बाद निर्माण कार्य को गति मिलेगी। संभावना जताई जा रही है कि सबसे पहले परिक्रमा पथ का निर्माण कार्य शुरू होगा। शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की सक्रियता बढ़ गई है। अधिकारी-कर्मचारी से लेकर मजदूर तक विंध्यधाम में जुटे हैं। दिन-रात निरीक्षण हो रहा है।

बताया जा रहा है कि गृहमंत्री व मुख्यमंत्री मंदिर के पूरब की तरफ कॉरिडोर का शिलान्यास करेंगे। सात पंडित मंत्रोच्चारण के बीच पूजन कराएंगे। विंध्यवासिनी मंदिर व पक्का घाट मार्ग को अलौकिक ढंग से सजाया जाएगा। पक्का घाट मार्ग को सजाने का काम लगभग पूर्ण हो चुका है। मंदिर को सजाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर को रंग-बिरंगी झालरों से भी सजाया जाएगा। थाना कोतवाली रोड पर साफ-सफाई का कार्य जोरों पर चल रहा है। सतह समतल करने के लिए मंदिर के सामने बालू गिराया गया है। उसके बाद उस पर मैट बिछाया जाएगा। बताया जा रहा है कि वीवीआईपी का हेलीकॉप्टर देवरी में उतरेगा।

गृहमंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर देवरी प्राथमिक विद्यालय के पास उतरेगा। इसके लिए वहां हेलीपैड बन रहा है। हेलीपैड के चारों तरफ बैरिकेडिंग भी होगी। दोनों वीवीआईपी हेलीपैड पर उतरने के बाद सीताकुंड, अष्टभुजा, अकोढ़ी से होकर पटेंगरा के प्रस्तावित मार्ग से मंदिर तक पहुंचेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें