काशी विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाने के बाद रवि किशन।
- फोटो : अमर उजाला
रवि किशन ने समस्त देशवासियों को सावन महीने की बधाई देने के साथ कहा कि बनारस में काशी विश्वनाथ जी के दर्शन के बाद विंध्याचल आया हूं। बनारस में विश्वनाथ कॉरिडोर में व्यवस्था देख कर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का देश व बाबा विश्वनाथ के भक्त एवं मां विंध्यवासिनी के भक्त हमेशा ऋणी रहेंगे।
इससे पूर्व उन्होंने विधिवत मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन किया। मंदिर के गर्भ गृह में विधि-विधान पूर्वक दर्शन पूजन अर्चन करने के बाद मंदिर परिसर में विराजमान समस्त देवी देवताओं को प्रणाम कर परिक्रमा की। इनको दर्शन पूजन बड़े सिंगारिया शिव जी महाराज ने दर्शन पूजन कराया। इस दौरान पवन दूबे शिवांजू मिश्रा प्रशांत मिश्रा, अमित दूबे आदि कई लोग मौजूद रहे। उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक व फैन थे।
वाराणसी में ई-रिक्शा की सवारी की
सावन के पहले सोमवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में मंगला आरती के बाद अभिनेता रवि किशन ने कोरोना से निजात पाने और भारत की सुख समृद्धी के लिए षोडशोपचार पूजन किया। बाहर निकलने के बाद फैन्स के साथ सेल्फी खिंचवाई। ई-रिक्शा पर भी बैठकर आनंद लिया। उन्होंने कहा कि बनारस के इस अल्हड़पन का कोई जवाब नहीं। यहां आने पर एक अजीब से मस्ती आती है। बनारस की संस्कृति का कोई जवाब नहीं।