मड़िहान। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़िहान में मंगलवार की सुबह प्रशिक्षु नर्स से अभद्रता के मामले में सीएमओ ने आरोपी स्वास्थ्यकर्मियों का स्थानांतरण कर दिया। प्रयोगशाला प्राविधिक पद पर तैनात रितेश कुमार का स्थानांतरण हलिया कर दिया गया। संविदा कर्मचारी लैब टेक्नीशियन रामविलास पर कार्रवाई तय है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को नशे में दो स्वास्थ्यकर्मी प्रशिक्षु नर्स से अभद्रता करने लगे। मना करने पर वे अधीक्षक से उलझ गए थे। सुरक्षा गार्ड को बुलाकर दोनो को परिसर से बाहर करा दिया गया। इसके बाद मुख्य चिकित्साधिकारी को पत्र भेजकर घटना की जानकारी दी गई। इसके बाद यह कार्रवाई की गई। अधीक्षक डाॅ. आरएस वर्मा ने बताया कि एक स्वास्थ्यकर्मी का स्थानांतरण कर दिया गया है। संवाद