हलिया स्थानीय थाना क्षेत्र के राजपुर गांव में मंगलवार की देर रात बारिश होने से कच्चा मकान धराशायी हो गया। हादसे में घर में सो रहे एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर अगल-बगल के लोगों ने घायलों को मलबे से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
क्षेत्र के राजपुर गांव निवासी राम कैलाश हरिजन अपने परिवार के साथ खाना खाने के बाद कच्चे मकान में सो रहे थे। मंगलवार की देर रात को बारिश के कारण मकान धराशायी हो गया। इससे सो रहे लोग मकान के मलबे में दब गए। शोर सुनकर आस-पास के लोग पहुंचे। ग्रामीणों ने मलबे में घायल पड़े राम कैलाश पत्नी राज कुमारी (35), अनीता (16), सीता (12), निशा (10), धीरज (7) को बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। कच्चा मकान गिरने की सूचना क्षेत्रीय लेखपाल को दी गई है।