मिर्जापुर। प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि योजनांतर्गत जनपद के कुल 320412 किसानों के खाते में सोमवार को 640824000 (चौसठ करोड़ आठ लाख चौबीस हजार रूपए) भेजा गया है। दो-दो हजार खाते में आने से किसानों में हर्ष व्याप्त है।
गलत ढंग से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का पैसा खाते में जाने से अपात्र कृषकों से वसूली भी की जा रही है।
उप कृषि निदेशक अशोक उपाध्याय ने बताया कि आईटीआर व इन्कम टैक्स भरने वाले कृषकों से वसूली किया जा रहा है। अब तक एक लाख बीस हजार रुपये की वसूली की जा चुकी है। उन्होने बताया कि पीएम किसान नई दिल्ली भारत सरकार की ओर से आईटीआर व इन्कम टैक्स भरने वाले किसानों की सूची उपलब्ध कराई गयी है। मिर्जापुर में छानबे में 479, सीटी में 291, हलिया में 137, जमालपुर में 335, कोन में 188, लालगंज में 130, मड़िहान में 163, मझवां में 387, नरायनपुर में 426, पहाड़ी में 155, राजगढ़ में 318, सीखड़ में 282 किसानों से वसूली किया जाएगा। उप कृषि निदेशक ने कहा जो अपात्र कृषक पीएम किसान का पैसा वापस करना चाहते है वो दिए गए बैंक खाता नाम, बैंक व शाखा का नाम, खाता संख्या- 40279688625, आईएफएससी कोड- एसबीएन 0010173 खाते में जमा करके बैंक रसीद की एक प्रति बीज गोदाम अथवा उप कृषि निदेशक, कार्यालय पर जमा करें।