मिर्जापुर। बथुआ स्थित राजकीय आईटीआई परिसर में चार अक्तूबर को अप्रेंटिस मेला का आयोजन किया गया है। इसमें बड़ी संख्या में प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार के लिए अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार शाक्यवार ने बताया कि शैक्षिक सत्र 2018, 2019 व 2020 में लगभग 12 हजार युवा आईटीआई उत्तीर्ण कर चुके हैं। औद्योगिक विकास, बिजली, पीडब्लूडी, सिंचाई विभाग सहित 18 विभागों में चयनित युवाओं को अप्रेंटिसशिप कराया जाएगा। इस अप्रेंटिस मेला में शामिल होने के लिए 20 कंपनियों ने अपनी स्वीकृति दे दी है। इसके अतिरिक्त अन्य कंपनियां भी इस मेला में शामिल होंगी और युवाओं का चयन करेंगी। अप्रेंटिसशिप एक वर्ष के लिए होगा। प्रधानाचार्य पीके शाक्यवार ने बताया कि किसी भी विभाग में नियमित सेवा के लिए अप्रेंटिसशिप करना अनिवार्य होता है।