फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्यमियों ने पुराने उद्योगों के लिए उठाई आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
अष्टभुजा डाक बंगला सभागार में शनिवार की शाम प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री राकेश सचान, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल तथा राज्यमंत्री अनूप प्रधान की मौजूदगी में उद्योग बंधु एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

गोष्ठी में मंत्री समूह ने उद्योगों के लिए सरकार की तरफ से संचालित योजनाओं में उद्यमियों एवं व्यापारियों को आ रही दिक्कतों एवं मिर्जापुर के परंपरागत उद्योगों में आ रही गिरावट पर विचार - विमर्श करने के साथ ही सुझाव भी लिया। ताकि जिले में उद्यम प्रोत्साहन को बल मिल सके। इस दौरान व्यापार मंडल ने सरकार के तीनों मंत्रियों को प्रतीक चिन्ह भेंट करके स्वागत किया एवं जिले के प्राचीन तथा परंपरागत पीतल बर्तन उद्योग, चुनार के पाटरी उद्योग, अहरौरा के काष्ठ उद्योग, शास्त्री सेतु के समानांतर एक नए पुल के निर्माण सहित नौ सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। इस दौरान सीडीओ श्रीलक्ष्मी वीएस, अपर जिलाधिकारी शिवप्रताप शुक्ल व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। गोष्ठी में व्यापार मंडल के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य शैलेंद्र अग्रहरि, प्रांतीय उपाध्यक्ष शत्रुघ्न केसरी, अमित श्रीनेत, शिव मुंद्रा, दुर्गा प्रसाद चौधरी, कार्पेट व्यवसायी अनिल सिंह, मेटल व्यापारी मोहन अग्रवाल, नरेश सिंह, आशीष बुधिया, अधिराज दत्त, विजय सिंह, आशीष जायसवाल, नारायण अग्रवाल, अभय केशरवानी आदि उद्यमी व व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें