फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक उपवास पर बैठे विद्युत अवर अभियंता

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। फतहां स्थित विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता वितरण कार्यालय पर सोमवार को राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन के सदस्य 24 घंटे के उपवास पर बैठे।
विज्ञापन

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि अवर अभियंता संवर्ग की वेतन विसंगति, विद्युत आपूर्ति को लेकर आवश्यक सामग्री की कमी, प्रमोशन में विसंगति समेत 18 मुद्दों को लेकर आंदोलन चलाया जा रहा है। जिलाध्यक्ष सतीश ने कहा कि अधिकांश मुद्दों पर पूर्व में सहमतियां भी बनी, लेकिन शीर्ष ऊर्जा प्रबंधन इनके क्रियान्वयन में हीलाहवाली कर रहा है। इसीलिए प्रदेश के 75 जिलों में यह आंदोलन चलाया जा रहा है। जिला सचिव दिव्येश सविता ने कहा कि रविवार की शाम शीर्ष प्रबंधन से हुई वार्ता में कोई ठोस समाधान न मिलने पर यह आंदोलन अगले चरण में प्रवेश कर चुका है। 24 घंटे के इस उपवास कार्यक्रम के बाद भी यदि समस्याओं का निराकरण नहीं होता है तो अगले चरण में सभी मंडलों पर 21 व 22 सितंबर को दो दिवसीय उपवास कार्यक्रम चलाया जाएगा। इस दौरान मनोज यादव, उमेश चंद्र, गोविंद प्रसाद, पंचधारी, ध्यानचंद, मनोज, रमन चतुर्वेदी, विनय बिंद, सौरभ बरनवाल, विनय वैश्य, अंबुज पांडेय, आशीष कुमार, चंद्रकांत, दयाशंकर, शंभूनाथ, जयशंकर, जगजीवन, प्रमोद सिन्हा, रामसिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें