फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो चार पहिया वाहनों की आमने-सामने हुई टक्कर में आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़री थाना क्षेत्र के डगमगपुर के समीप स्थित ढाबा के पास बुधवार को सुबह दो चार पहिया वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसी दौरान पीछे से आ रहा ट्रैक्टर भी टकरा गया। इस हादसे में आठ लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

दो चार पहिया वाहनों में आमने-सामने हुई टक्कर में बलेनो कार में सवार गौरव सिंह (35) पुत्र सत्यनारायण प्रसाद, सरोजा देवी (58) पत्नी सत्यनारायण प्रसाद, सावित्री देवी (65) पत्नी राम सेवक सिंह, चंद्रकला (34) पत्नी गौरव सिंह, यश कुमार (1) पुत्र गौरव सिंह निवासी सत्यानगंज अहरौरा व बोलेरो सवार नीलम (35) पत्नी जितेंद्र कुमार सिंह, सावित्री देवी (55) पत्नी कृष्ण कुमार, रामकुमार सिंह (45) पुत्र शारदा प्रसाद सिंह, अभय सिंह (15) पुत्र जितेंद्र कुमार सिंह घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष पड़री माधव सिंह ने पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को इलाज के लिए चुनार स्थित हॉस्पिटल भेजवाया। जहां से गंभीर रूप से घायल गौरव सिंह, सरोजा देवी को वाराणसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें