पुलिस ने कुुशहां रोड नहर पुलिया के पास से चोरी की तीन बाइक, तीन मोबाइल व तमंचा-कारतूस के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों में एक नाबालिग भी शामिल है।
थानाध्यक्ष जिगना विजय कुमार सरोज ने बताया कि मंगलवार की शाम उप निरीक्षक खुर्शीद अहमद आरक्षी मनीष कुमार, रंजीत कुमार, दीपक अग्रहरि, संदीप यादव के साथ गश्त पर थे। तभी सूचना मिली कि तीन युवक कहीं चोरी की बाइक बेचने जा रहे हैं। सूचना पर कुशहा रोड नहर पुलिया के पास घेराबंदी करके बाइक सवार दिलीप कुमार, मनोज कुमार व संजय कुमार को पकड़ लिया गया। तलाशी ली गई तो दिलीप कुमार बिंद निवासी मेडरा थाना मेजा प्रयागराज के पास से तमंचा व दो कारतूस, एक 16 वर्षीय नाबालिग के पास से चोरी की मोबाइल व 100 रुपये, संजय कुमार निवासी होलवा क पुरा जासाबघौरा थाना विंध्याचल के पास मोबाइल व पैसा बरामद हुआ। थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ में तीन लोगों ने बाइक चोरी की बात स्वीकार की। साथ ही यह भी बताया कि वे चोरी की बाइक गोसीपुर निवासी एक व्यक्ति के यहां बेचने जा रहे थे। पूछताछ में यह भी पता चला कि चोरी की दो और बाइक उनके पास अभी मौजूद है। इस बीच अरविंद कुमार के यहां छापे की कार्रवाई कर घर के पीछे छिपाकर रखी दो बाइक बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपी बाइक का नॉंबर प्लेट आदि बदल कर कम दाम में बेचने आए थे उन्होंने बताया कि नाबालिग को न्यायालय में पेश किया जाएगा।