फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएसओ कार्यालय का निरीक्षण

Wed, 25 May 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,मिर्जापुर
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट स्थित जिला पूर्ति कार्यालय पर फाइल की जांच करते जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह।
विज्ञापन
जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह ने मंगलवार को जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएसओ कार्यालय में पत्रावलियों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि एनएफएसए योजना के तहत कोई पात्र व्यक्ति नहीं छूटने पाए। साथ ही अपात्रों का चयन होने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


डीएम ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत चयनित पात्रों की फीडिंग का निरीक्षण किया। इसके बाद अधिष्ठान रजिस्टर देख। साथ ही शासन द्वारा जारी शासनादेशा को विधिवत देखा।  डीएम ने डीएसओ अंजनी कुमार सिंह को निर्देश दिया कि एनएफएसए के पात्रों के सत्यापन में तेजी लाएं। आपूर्ति विभाग में कर्मचारियों को पूरा करने के लिए शासन से कर्मचारी की मांग करें। कहा कि कार्डों की फीडिंग और राशन कार्डों की जांच कराने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि एनएफएसए कार्य मेें जो भी बीडीओ और अधिकारी सहयोग नहीं कर रहे हैं, उनकी जानकारी दिया जाए। ऐसे कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई जाएगी। पूर्ति निरीक्षण मुख्यायल अरूण कुमार वर्मा से एनएफएसए के तहत हो रहे सत्यापन कार्यो की जांच लिया। उन्होंने कहा कि पांच स्थानों पर कैंप लगाकर सत्यापन कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें