फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरे गए फार्मों की कराएं रैंडम सुपर चेकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। भारत निर्वाचन आयोग के जनरल सेक्रेटरी उमेश सिन्हा एवं डिप्टी जनरल सेक्रेटरी सुदीप जैन व चंद्र भूषण ने सोमवार को दिल्ली से वीडियो कांफ्रेंसिंग कर मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रमों की प्रगति जानी।
विज्ञापन

उन्होंने प्रदेश के सभी मंडलायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों से इस कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी ली। मिर्जापुर एनआईसी में मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र, जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार, अपर आयुक्त प्रशासन रमेश चंद्र यादव, उप जिला निर्वाचन अधिकारी व अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल ने जिले की प्रगति के बारे में विस्तृत जानकारी दी। जनरल सेक्रेटरी उमेश सिन्हा ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि अब भरे गये फार्म- 6, सात व आठ की रैंडम सुपर चेकिंग की जाय तथा फार्मों को सही कराते हुए पूरी पारदर्शिता के साथ एडिशन व डिलीशन कराया जाय। उन्होंने कहा कि कोई भी फार्म अस्वीकृत होने का स्पष्ट कारण का उल्लेख किया जाय। साथ ही जहां पर अधिक शिकायतें आ रही हो। वहॉ पर भलीभांति सत्यापन कराया जाय। उन्होंने कहा कि सभी जिला निर्वाचन अधिकारी निर्वाचन डायरी बनाये तथा उसमें सभी सूचनाओं का उल्लेख करें। यह भी कहा कि नई कालोनियों में टीम बनाकर फार्मा का सत्यापन करा लें । उन्होंने कहा मतदाता सूची में नए युवाओं का नाम जोड़ना, नाम काटना, बूथ परिवर्तन करना सभी कार्यों को पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें