फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल्याणकारी योजनाओं को जन- जन तक पहुंचाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। बरौंधा कचार स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी की बैठक हुई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने प्रबुद्धजनों से कहा कि भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। सरकार की योजनाएं ऐसी हैं कि किसी भी दल के पास उसका विरोध करने का कोई तार्किक आधार नहीं है। सभी योजनाएं जनकल्याणकारी एवं राष्ट्र हित में संचालित की जा रही हैं। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि काशी क्षेत्र प्रबुद्ध संयोजक विपिन सिंह, सह संयोजक दीपक राय, काशी क्षेत्र प्रबुद्ध मीडिया प्रभारी अतुल दूबे ने भी सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के संयोजक जाह्नवी प्रकाश तिवारी ने हुए हुए सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री भाजपा रविशंकर पांडेय ने किया। इस अवसर के एएस जुबिली इंटर कालेज के प्रधानाचार्य राजेंद्र तिवारी, डॉ. रमेश ओझा, जिला उपाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह, जिला महामंत्री संतोष गोयल, जिलामंत्री हेमन्त त्रिपाठी, कौशल श्रीवास्तव, चन्द्रांशु गोयल, अमित सिन्हा, भावेश शर्मा, ज्ञान प्रकाश दूबे के साथ प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के मंडल संयोजक एवं पार्टी के प्रबुद्ध वर्ग के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें