फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पथरौर क्षेत्रीय सहकारी समिति में मिली गंदगी, लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने शुक्रवार को पटेहरा ब्लाक में निरीक्षण किया। उन्होंने पथरौर सहकारी समिति व गेंहू क्रय केंद्र का गोदाम, ककरद में राशन की दुकान, पंचायत भवन, एएनम सेंटर, कम्पोजिट विद्यालय, आवास, पटेहरा कला में बृहद गोआश्रय स्थल, निर्माणाधीन आईटीआई कालेज के साथ लेदुकी में चल रहे जल जीवन मिशन के कार्यो का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान पथरौर क्षेत्रीय सहकारी समिति के गेंहू क्रय केंद्र की विस्तृत जांच कर गोदाम में गंदगी देख सचिव नितेश मिश्रा को कड़ी फटकार लगाते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया। निर्मित गोदाम के दीवार में नीचे क्रेक देख जांच के आदेश दिए। ककरद में राशन वितरण की दुकान पर उठान रजिस्टर से लेकर वितरण रजिस्टर की जांच कर वितरण के बाबत कार्ड धारकों से वितरण का भौतिक परीक्षण किया। इसी तरह कम्पोजिट विद्यालय देख डीएम ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए प्रधान ककरद पवन कुमार के कार्यों की सराहना किया। ब्लाक के सभी ग्राम पंचायतों में कम से कम दो काम मनरेगा से चालू रखने के लिए डीसी मनरेगा निर्देश दिए। ककरद विद्यालय के बगल बनाए गए आवासों को देख कर सभी आवासों में प्लास्टर व गेट नहीं होने पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त किया। प्रपटेहरा कला के बृहद गो आश्रय स्थल के निरीक्षण में बाऊंड्रीवाल के अंदर पौध रोपण करने व हरा चारा बोने। आईटीआई कालेज के निरीक्षण में अति शीघ्र वायरिंग कराने के निर्देश दिए। इसी तरह जल जीवन मिशन के कार्यो की परख लेदुकी ग्रामीण पेयजल जल जीवन मिशन की जांच कर कार्य मे तेजी लाने को कहा। इस दौरान सीडीओ श्रीलक्ष्मी वीएस, पीडी अनय मिश्र, डीपीआरओ अरविंद कुमार, पीडब्ल्यूडी अधिशासी अभियंता मिथिलेश कुमार, अवर अभियंता विनेश कुमार, एसडीएम अश्वनी कुमार सिंह, बीडीओ अजय कुमार तिवारी समेत अन्य मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें