फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vindhyachal Mandir: पौष पूर्णिमा पर विंध्य दरबार में उमड़े श्रद्धालु, मां के जयकारे से गूंजती रहीं गलियां

Mon, 13 Jan 2025 10:00 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

Paush Purnima 2025 : पौष पूर्णिमा पर मां विंध्यवासिनी के सामने शीश झुकाकर देवी भक्तों ने की सुख समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में विराजमान अन्य देवी, देवताओं के साथ मां काली और अष्टभुजा देवी का दर्शन किया। 
विज्ञापन
विंध्यवासिनी धाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पौष पूर्णिमा तिथि पर सोमवार को गंगा में आस्था की डुबकी लगाने के साथ महाकुंभ मेले का आगाज शुरू हो गया। इधर, मां विंध्यवासिनी के दर्शन पूजन के लिए दिनभर भक्तजनों का तांता लगा रहा।

विज्ञापन


भोर से ही गंगा घाटों की ओर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू रहा। गंगा में आस्था की डुबकी लगाने के बाद हाथ में नारियल, चुनरी व माता का प्रसाद लिए भक्तजन मां विंध्वासिनी की एक झलक पाने के लिए मंदिर की ओर जाने वाली कतार में लगे रहे। 

मंदिर की ओर से जाने वाली गलियां माता के जयकारे से गूंजती रही। किसी ने गर्भगृह तो किसी ने झांकी से ही मां विंध्यवासिनी के आगे शीश झुकाकर सुख और समृद्धि की कामना की। 
विज्ञापन


मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करने के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में विराजमान मां काली, मां सरस्वती, मां लक्ष्मी, मां दुर्गा, राधा कृष्ण, श्री पंचमुखी महादेव, दक्षिणमुखी हनुमान, एवं बटुक भैरव के मंदिर में जाकर दर्शन-पूजन किया। 

पौष पूर्णिमा पर अष्टभुजा पहाड़ पर विराजमान महाकाली व अष्टभुजी देवी मंदिर में भी भक्तों की भीड़ रही। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें