फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: दो बाइक आमने-सामने टकराई, साले की मौत, जीजा समेत चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। क्षेत्र के ड्रमंडगंज-हलिया मार्ग पर गलरा गांव के पास रविवार को दोपहर दो बजे दो बाइक आमने-सामने टकरा गई। हादसे में साले की मौत हो गई। वहीं जीजा समेत चार लोग घायल हो गए। हलिया थाना क्षेत्र के पवारी कला निवासी रोहित (26), बबुलेश (28) और बंजारी कला निवासी शिव कुमार केशरी (25) एक ही बाइक पर बैठकर ड्रमंडगंज से बंजारी की ओर जा रहे थे। दूसरी बाइक पर हाटा हनुमना मऊगंज मध्य प्रदेश निवासी अशोक साकेत (30) अपने जीजा राजेश (30) के साथ हलिया से हनुमना जा रहे थे। इसी बीच गलरा गांव के पास दोनों बाइक आमने-सामने टकरा गई। हादसे में दोनों बाइक पर सवार पांचों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर हलिया थाने की पुलिस पहुंच गई। सभी घायलों को इलाज के लिए पीएचसी हलिया भेजा। यहां डाॅ. विवेक खरे ने अशोक साकेत को मृत घोषित कर दिया। वहीं, बबुलेश और रोहित को ट्रामा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही सभी के परिजन अस्पताल पहुंच गए। अशोक साकेत की मौत से उसकी पत्नी पूनम रो-रोकर बेहाल हो गई। अशोक को तीन वर्ष की एक पुत्री, एक वर्ष और 15 दिन का एक पुत्र है। थानाध्यक्ष अरविंद सरोज ने बताया कि दो बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई है। चार लोग घायल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें