फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में तेजी से फैल रहा डेंगू, अब तक 12 मिले है पाजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। प्रदेश के अन्य जिलों की तरह अब मिर्जापुर में भी डेंगू का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। पिछले एक सप्ताह से डेंगू मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। इस समय छह बेड का डेंगू वार्ड भी फुल चल रहा है। जिले में अब तक डेंगू के 12 पाजिटिव और 60 के करीब संदिग्ध मरीज मिल चुुके हैं।
विज्ञापन

जिले में डेंगू का प्रभाव कम था, पर पिछले एक सप्ताह से डेंगू के मरीज लगातार मिल रहे। मंडलीय अस्पताल से लेकर ग्रामीणों अंचलों में स्थित सीएचसी व पीएचसी पर वायरल बुखार के मरीज पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों के मुताबिक मौसम में परिवर्तन होने की वजह से वायरल बुखार के मरीज मिल रहे हैं। डेंगू के लक्षण मिलने पर कार्ड से जांच की जा रही है। इसमें कार्ड में पाजिटिव मिलने पर एलाइजा टेस्ट के लिए वाराणसी सैंपल भेजा जाता है। इसकी जांच वाराणसी में ही हो रही है। इस कारण डेंगू के ज्यादातर पाजिटिव मरीज वाराणसी में जांच और उपचार करा रहे हैं।
सीएमओ डॉ. पीडी गुप्ता ने बताया कि डेंगू के 60 संदिग्ध मरीज मिले हैं। जिसमें 12 की एलाइजा टेस्ट के बाद डेंगू की पुष्टि हुई है। छह मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। जहां मरीज मिल रहे हैं, वहां पर टेमीफास का छिड़काव कराया जा रहा है। आस-पास के लोगों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

कई पुलिसकर्मी डेंगू के चपेट में
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली परिसर में कई पुलिसकर्मी डेंगू की चपेट में आ गए है। जिन्होंने जांच कराने के बाद उपचार शुरू कराया है। कई लोगों के डेंगू के चपेट में आने से अन्य पुलिसकर्मियों में डेंगू का प्रकोप सता रहा है। इससे पूर्व के वर्ष में भी कटरा कोतवाली परिसर में पुलिसकर्मी डेंगू के शिकार हुए है। डेगू के मरीज मिलने पर कोतवाली परिसर में फागिंग आदि कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें