फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: लोकतंत्र सेनानी विश्वनाथ सिंह का निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
जमालपुर। हनुमानपुर गांव निवासी 85 वर्षीय लोकतंत्र सेनानी विश्वनाथ सिंह का रविवार को निधन हो गया। उन्होंने अपने आवास पर आखिरी सांस ली। वे अपने पीछे एक पुत्र संजय सिंह एवं पुत्री माधुरी के साथ भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। नायब तहसीलदार गरिमा यादव की मौजूदगी राजकीय सम्मान के साथ गार्ड ऑफ ऑनर के बाद उनका अंतिम संस्कार वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर किया गया।
विज्ञापन

लोकतंत्र सेनानी विश्वनाथ सिंह ने देश के स्वाधीनता आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लिया। वर्ष 1975 में आपातकाल के दौरान लोकनायक जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में हुए आंदोलन में उन्होंने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। वर्ष 2006 में प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने लोकतंत्र रक्षक सेनानी के रूप में उन्हें सम्मानित किया था। उनके निधन पर लोकतंत्र रक्षक सेनानी संघ के महामंत्री रामेश्वर सिंह, श्यामलाल, हरिशंकर सिंह, सीताराम, बच्चू लाल प्रजापति, चंद्रशेखर सिंह, बेचन मौर्य, सुजीत सिंह आदि ने शोक जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें