मिर्जापुर। पुलिस की तरफ से चलाए जा रहे अभियान के तहत जांच के दौरान निजी वाहनों पर हूटर, सायरन, लाल-नीली बत्ती, पद सूचक बोर्ड, ब्लैक फिल्म आदि पाये जाने पर उसे हटवाकर कार्रवाई की गई। इस दौरान 157 वाहनों का चालान कर 60 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया गया।
यातायात प्रभारी विपिन पांडेय ने बताया कि दो तथा चार पहिया वाहनों पर पुलिस कलर्स का प्रयोग करने पर 17 वाहनों का चालान कर 2000 रुपये जुर्माना वसूल किया गया। दो तथा चार पहिया वाहनों पर उत्तर प्रदेश शासन, भारत सरकार लिखकर चलने वाले चार वाहनों का चालान किया गया। इसके अलावा 126 दो पहिया, आठ तीन पहिया तथा 23 चार पहिया वाहनों का चालान किया गया। वाहनों का चालान कर कुल 60 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया गया।