फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: जमीन के मामले के निपटारे की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। तहसील क्षेत्र के बबुरा रघुनाथ सिंह गांव में ग्राम समाज की जमीन पर वन विभाग की ओर से पौधरोपण किए जाने से ग्रामीणाें में आक्रोश है। उन्होंने मंगलवार को एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर विवादित जमीन की नाप-जोख कराने की मांग की। इस दौरान सैकड़ों ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर जमीन के मामले के निस्तारण पर जोर दिया। एसडीएम आसाराम वर्मा ने मामले की जांच कर कर निस्तारण की बात कही।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि वे वर्षों से इस जमीन को ग्राम समाज की मानकर जोताई और बोआई करते आ रहे हैं। लेकिन अब वन विभाग ने उनकी बोई गई फसल पर पौधरोपण कर दिया है। इससे भूमिहीन किसानों की आजीविका संकट में पड़ गई है। ग्रामीणों का कहना कि विवादित भूमि लगभग 88 बीघा है। इस पर 60 लोग वर्षों से खेती कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन को इस विवाद का जल्द समाधान करना चाहिए। ज्ञापन देने वालों में बल्लू पाल, कमला, याकूब, पन्ना, अधिवक्ता इंद्रजीत सिंह, अनिल, अभिलाष, मठल्लू, केवल शामिल थे। ग्राम प्रधान उपासना सिंह ने बताया कि ग्रामीण वर्षों से खेती कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें