मिर्जापुर। श्रीरामलीला कमेटी बरियाघाट के तत्वावधान में रविवार को रामटेक मंदिर पर भगवान श्रीरामचंद्र के मुकुट का पूजन किया गया। विधि विधान के साथ अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने मुकुट पूजन किया।इस दौरान भक्त जयकारे लगते रहे।
पूजन के पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर महामंत्री अक्षैवरनाथ केशरवानी, रविंद्र कुमार गुप्ता, सतीशचंद्र सर्राफ, विपीन कुमार, सनद केशरी, शिवम कसेरा, किशन कुमार गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, लवकुमार उमर, अनुप श्रीवास्तव, संजय साहू, विमलेश अग्रहरी, अमित गोयल, कौशल कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।