फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में दिखा मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
पटेहरा। लालगंज थाना क्षेत्र के मुस्किरा गांव में किसान सत्येंद्र कुमार सिंह के घर के बगल स्थित निजी तालाब में सोमवार को मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सोमवार की दोपहर खेत की सिंचाई के लिए पंप चालू करने गए तो पंप के बगल में ही मगरमच्छ पानी में उतराया देख होश उड़ गए।
विज्ञापन

किसान ने इसकी सूचना वन विभाग और संतनगर चौकी पर दी। इसके पहले पिछले वर्ष 10 दिसंबर को इसी तालाब में मगरमच्छ दिखाई दिया था। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे वन दरोगा हरिश्चंद्र पटेल, वनरक्षक महेंद्र सिंह कुशवाहा द्वारा मगरमच्छ को पकड़ने का प्रयास जारी रहा। पानी में उतराया मगरमच्छ लोगों को देखते ही पानी में डूब जा रहा है। इस संबंध में लालगंज रेंज के वन क्षेत्राधिकारी पीके सिंह ने बताया कि मगरमच्छ की सूचना मिली है। मौके पर कर्मचारियों को निगरानी के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही मगरमच्छ को पकड़कर सिरसी बांध में छोड़ा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें