फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिकटा गांव व भवानीपुर तालाब में दिखा मगरमच्छ

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर/ड्रमंडगंज। वन क्षेत्र के सिकटा गांव निवासी रामप्रकाश तिवारी के घर के पास सोमवार की शाम चार बजे मगरमच्छ दिखाई दिया। ग्रामीणों ने सूचना क्षेत्रीय वनाधिकारी वीके तिवारी को दी। रेंजर के निर्देश पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़कर सुखड़ा जलाशय में छोड़ दिया।
विज्ञापन

सिकटा गांव निवासी रामप्रकाश तिवारी के घर के पास बंधे पशु अचानक चिल्लाने लगे। घर के लोगों ने देखा तो बगल में ही सड़क पर एक मगरमच्छ दिखा। मगरमच्छ की सूचना मिलते ही वहां लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंचे वन कर्मी उमाशंकर वर्मा, ओमप्रकाश तिवारी, बुद्धिराम तथा शिवप्रसाद ने काफी देर तक मेहनत कर मगरमच्छ को पकड़ लिया। उसके बाद वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ ले जाकर सुखड़ा जलाशय में छोड़ दिया। इन दिनों सुखड़ा जलाशय के आसपास के रिहायशी क्षेत्र में अक्सर मगरमच्छ की आमद होने से ग्रामीण काफी दहशत में हैं । रेंजर ने जलाशय से समीप वाले गांव के लोगों को सजग रहने की हिदायत दी है। राजगढ़ पुलिस चौकी क्षेत्र के भीटी ग्राम सभा के भवानीपुर गांव के तालाब में रविवार को मगरमच्छ देखे जाने पर हड़कंप मच गया। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। ग्राम भवानीपुर में नहर से सटा हुआ पूर्व ग्राम प्रधान सत्यव्रत सिंह एक तालाब है। आसपास लोगों के मकान भी हैं। ग्रामीणों ने तालाब में मगरमच्छ देखा। सूचना पर पहुंची भवानीपुर वन चौकी की टीम और ग्रामीणों ने तालाब में काफी तलाश की लेकिन मगरमच्छ का पता नहीं चल सका। मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में दहशत है। वन क्षेत्राधिकारी अनिल सिंह का कहना है कि तालाब में मगरमच्छ देखे जाने की सूचना मिली थी। टीम को वहां भेजा गया है लेकिन मगरमच्छ का पता नहीं चल सका। उसे पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें