फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए हरियाणा पुलिस ने दी दबिश, पैसे की धोखाधड़ी करने का है आरोप

Wed, 11 Nov 2020 11:31 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मिर्जापुर जिले के पड़री थाना क्षेत्र के भरपूरा गांव में बुधवार को हरियाणा पुलिस व पड़री थाने की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दबिश दी। पुलिस उसके घर पर छानबीन और पूछताछ कर वापस लौट गई।  हरियाणा से आए रेलवे पुलिस के उपनिरीक्षक दरिया सिंह ने बताया कि पड़री थाना क्षेत्र के भरपुरा गांव निवासी सुनील दुबे पुत्र श्यामलाल दुबे ने हरियाणा में फौज व अन्य लोगों के साथ पैसे की धोखाधड़ी की है।

विज्ञापन


एटीएम किसी तरह से चोरी कर फर्जी तरीके से पैसा निकाल लिया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही है। छानबीन के बाद हरियाणा की पुलिस पड़री थाने पहुंची। पड़री पुलिस को साथ लेकर आरोपी सुनील दुबे के घर पर दबिश दी पर वह घर पर नहीं मिला।

पुलिस ने उसके घर में तलाशी के बाद परिवारवालों से पूछताछ की। प्रभारी निरीक्षक पड़री वेंकटेश तिवारी ने बताया कि आरोपी सुशील दुबे उर्फ लल्लू दुबे ने हरियाणा में धोखाधड़ी की है। उसे पकड़ने के लिए हरियाणा पुलिस आई थी। वह घर पर नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें