फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के साथ गैंगरेप, दो गिरफ्तार 

Sat, 01 Apr 2017 12:17 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
rape
विज्ञापन

विज्ञापन
चील्ह थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की शाम सिवान की ओर शौच के लिए गई 16 वर्षीय किशोरी को पकड़कर चार लोगों ने गैंगरेप करने का प्रयास किया। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घर पहुंची पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई को परिजनों ने आरोपियों खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार के विरुद्ध दुराचार और पास्को एक्ट के तहत मामला पंजीकृत कर लिया है। पुलिस की माने तो दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
  चील्ह थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी 16 वर्षीय एक किशोरी गुरुवार की शाम सात बजे शौच के लिए सिवान की ओर गई थी। इसी दौरान गांव का एक युवक वहां पहुंच गया। सूनसान इलाका देखकर अपने तीन साथियों को और बुला लिया और किशोरी के साथ दुराचार करने का प्रयास किया। घटना के बाद सभी आरोपी वहां से फरार हो गए। मामले की जानकारी होने पर परिवार के लेगों ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर घेराबंदी करते हुए दो को गिरफ्तार कर लिया जबकि फरार चल रहे दो की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

  पुल‌िस अधीक्षक कला‌न‌िध‌ि नैथानी ने बताया ‌क‌ि चील्ह क्षेत्र में एक युवती के साथ चार लोगों द्वारा दुराचार करने का मामला प्रकाश में आया है। तहरीर के आधार पर  चारों के विरुद्ध मामला पंजीकृत कर दो को गिरफ़्तार कर लिया गया है। पूछताछ में पाया गया किया किशोरी एक युवक के साथ सिवान में गई थी। इसी दौरान तीन युवक वहां गए। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें