फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों ने मारा था विशाल को

Tue, 20 Sep 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
double murder in gurgaon - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
पैसे को लेकर अदलपुरा निवासी विशाल सिंह की उसके ही दो साथियों ने सितंबर महीने में पत्थर से चेहरा कुचल कर हत्या की थी। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी लाश को अदलपुरा मोहन सराय मार्ग पर केलाबेला गांव के पास सड़क किनारे खाई में फेंक कर भाग गए थे। इस बात का             खुलासा चुनार पुलिस ने क्षेत्र के रूदौली के पास साधोमाधों पुलिया से रविवार की रात हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने के बाद सोमवार          को किया।


चुनार कोतवाल एनएन सिंह व चौकी इंचार्ज बुद्घिसागर यादव की माने तो अदलपुरा निवासी विशाल 22 वर्ष पुत्र सुरेंद्र सिंह ने अदलपुरा बाजार में बैट्री की दूकान खोली थी। इसमें कुछ बैट्री रूदौली निवासी गुडडू यादव व प्रमोद सिंह  निवासी केलाबेला को बेचा था, जिसका पैसा बकाया होने पर विशाल उनसे बार बार अदा करने के लिए तगादा कर रहा था। इसी बात को लेकर दोनों नाराज हो गए और विशाल की हत्या करने की योजना बना ली
विज्ञापन



गुडडू व प्रमोद 13 सितंबर को विशाल को बुला कर ले गए। वाराणसी  के रोहनिया थाना क्षेत्र स्थित करसड़ा में उसी रात तीनों ने एक साथ मिल कर शराब पी। इसके बाद केलाबेला गांव आए जहां दोनों ने मिलकर विशाल पर पत्थर से हमला करते हुए उसके चेहरे को कुचल कर हत्या कर दी।
 हत्या करने के बाद आरोपी शव को केलाबेला के पास सड़क किनारे एक खाई में फेंक कर भाग निकले। मामले की जानकारी होने पर पिता ने इन दोनों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस इनके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुट गई। रविवार की रात सूचना मिली कि क्षेत्र के रूदौली साधामाधों पुलिया के रास्ते दोनों आरोप भागने वाले है। जानकारी होते ही पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया और पूछताछ किया तो पूरे मामला खुल गया।
विज्ञापन


उधर घटना से नाराज  परिवार के लोगों ने सोमवार को हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर कछवां चुनार घाट पर जाम लगा दिया। पुलिस ने जब परिवार के लोगों को हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी दी तो परिवार के लोगों ने जाम समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें