फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी ने रची थी लूट की साजिश

Sun, 24 Apr 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर
विज्ञापन
लूट - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
देहात कोतवाली क्षेत्र के करनपुर पहाड़ी पर 21 अप्रैल को लूट की साजिश बीएमसी कंपनी के कर्मचारियों ने रची थी। मुख्य आरोपी ने अपने दो अन्य साथी के साथ मिलकर अपने ही साथी के पास मौजूद एक लाख रुपये लुटवा दिया था। उस पर कोई शक न करे, इसके लिए अपने पास मौजूद 47 हजार रुपये भी लुटवा दिए थे। इसका खुलासा पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन ने शनिवार को पुलिस लाइन में की।
विज्ञापन


बताया कि बीएमसी (भारतीय माइक्रो क्रेडिट कंपनी) जिले में लोगों को पशु पालन, समेत अन्य कार्य के लिए लोन देती है। किश्त वसूलने के लिए कंपनी ने कई कर्मचारी रखा है। इसी कंपनी में इलाहाबाद के मेजा थाना अंतर्गत सिरसा गांव का अजीत श्रीवास्तव डीएलओ है। इसने ही कंपनी के वसूली के आने वाले पैसे को लुटवाने की योजना बनाई।

इसके लिए इलाहाबाद के करछना पनासा निवासी विपुल पांडेय व शंकर सिंह निवासी बगहा थाना मेजा इलाहाबद को शामिल किया। उनसे बताया वे लोग वसूली के पैसे को लेकर अक्सर कंपनी आते हैं। जिसे वे बीच में लूट कर भाग जाएंगे और उनका कुछ नहीं होगा। 21 अप्रैल को अजीत व संदीप लालगंज से किश्त के एक लाख 47 हजार 600 रुपया लेकर कंपनी आ रहे थे। दोनों जैसे ही देहात कोतवाली क्षेत्र करनपुर पहाड़ पर पहुंचे तभी पहले से निर्धारित की गई योजना के तहत विपुल व शंकर वहां पहुंचे और संदीप से पैसा लूट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें