फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच, पुलिस को सौंपा केस

Thu, 06 Oct 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन ने डगमगपुर स्थित पाही पर सोते  समय गला रेतकर वृद्ध की हत्या करने तथा उसकी पत्नी को गंभीर रूप से जख्मी करने के मामले का खुलासा करने के लिए क्राइम ब्रांच व पड़री पुलिस को सौंपा है। पुलिस ने घटना के दूसरे दिन मृतक के पोते राजकुमार की तहरीर पर अज्ञात लोगाें के खिलाफ गैरइरादतन हत्या करने तथा चाकू मारने के आरोप में मुकदमा पंजीकृत किया है। थानाध्यक्ष पंकज यादव का कहना है कि आरोपियों ने कोई सामान नहीं लूटा है इसलिए लूट का मुकदमा पंजीकृत नहीं  किया गया है।  


सिंधोरा गांव निवासी प्यारेलाल की गला रेतकर हत्या करने व उनकी पत्नी को गंभीर रूप से जख्मी करने का मामला उलझ गया है। पुलिस कभी जमीनी विवाद तो कभी लूटपाट करने के बिंदु पर जांच कर रही है। सूत्रों की माने तो वृद्ध की हत्या करने के पीछे सबसे अधिक जमीनी विवाद ही लग रहा है। हालांकि परिवार  की माने तो कुछ लोगों से कुछ वर्ष पहले किसी मामले में मुकदमा चल रहा था। उनपर पर भी पुरानी रंजिश के चलते हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। इसके अलावा तीसरा मामला लूट का आता है। परिवार वालों की माने तो तीन हजार रुपये प्यारेलाल ने अपने पास रखा था। जो गायब है। इसके अलावा कुछ दिन पहले उसने पेड़ बेचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसका भी पैसा उनके पास ही था। इससे आश्ंाका जताई जा रही है कि कुछ लोगों को उनके पास मौजूद पैसे की जानकारी हो गई होगी जिसे लूटने के लिए वह रात में आए और उसने पैसा मांगा होगा। नहीं देने पर उनका गला रेत दिया होगा। बता दें कि सिंधोरा गांव निवासिनी रामा देवी चार बहने हैं। जिसमें सबसे बड़ी समदेई, दूसरे नंबर पर रामा देवी, तीसरे नंबर पर सुदामा देवी तथा चौथे पर बदामा है। रामा के पिता झुरू को कोई पुत्र नहंी होने पर रामा ही अपने पिता के साथ मायके में पति प्यारेलाल निवासी धौसापुर चौकाघाट बनारस के  साथ 36 वर्षो से रहती थी। मायके में रहने पर पिता की सारी संपति की देखरेख वहीं करती है। वर्तमान समय में रामा को एक पुत्र शीतल है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें