फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में शराब फेंकने से हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के घुरूहूपट्टी मोहल्ले स्थित एक तालाब में भारी मात्रा में कच्ची शराब फेंक कर बदमाश भाग गए थे। गैलन एवं बोतलों में भर कर फेंकी गई शराब काफी पुरानी है। उन गैलनों एवं बोतलों पर मुकदमे नंबर लिखे हुए हैं। मुहल्ले के लोगों का कहना है कि जिस स्थान पर शराब फेंकी गई है उसके आसपास देहात कोतवाली, शहर कोतवाली तथा आबकारी विभाग है। गैलन पर क्राइम नंबर लिखा होने से कि जब्त की गई शराब फेंकी गई है। उन्होंने इसकी जांच कर लापरवाह अधिकारी या पुलिसकर्मी के विरुद्घ मुकदमा दर्ज उसे जेल भेजने की मांग की।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह घुरूहूपट्टी के एक तालाब में लोगों ने देखा कि भारी मात्रा में गैलन एवं बोतल तथा पाउच फेंके गए हैं। पास जाकर देखा तो उसमें कच्ची शराब भरी हुई थी। देखते ही देखते ही लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। मुहल्लों के लोगों ने बताया कि तालाब में 20 से अधिक गैलन, 100 से अधिक बोतलें तथा एक हजार से अधिक शराब के पाउच हैं। बोतलों एवं गैलनों में शराब भरी हुई है जबकि पाउच खाली थे। देखने से लग रहा था शराब काफी पुरानी है। उस पर क्राइम नंबर लिखा हुआ। इससे लगता है कि उसे मालखाने में रखा गया था और पुलिस या आबकारी विभाग के कर्मचारियों ने तालाब में फेंकवा दिया। लोगों का कहना है कि शराब जहरीली भी हो सकती है। अगर कोई निकाल पर पी जाता तो उसकी मौत हो सकती थी। उन्होंने मामले की जांच की मांग की। मामले की जानकारी होने पर खुफिया विभाग की एक टीम मौके पर पहुंची और पड़ताल कर लौट गई। शहर कोतवाली पुलिस भी मौके पर गई थी लेकिन उसका क्षेत्र नहीं होने के कारण लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें