फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीले पदार्थ के सेवन से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। हलिया थाना क्षेत्र के नौगवां गांव निवासी एक युवक की जहरीले पदार्थ का सेवन करने से शनिवार को मौत हो गई। परिवार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

नौगवां गांव निवासी अमरनाथ वर्मा का 23 वर्षीय पुत्र कप्तान ने शनिवार को सुबह दस बजे पारिवारिक कलह के चलते किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। कुछ देर बाद उसे उल्टी होने लगी तो परिवार के लोगों ने उससे पूछा तो उसने जहर खाने की बात बताई। परिवार के लोग उसे आनन फानन में जिला चिकित्सालय ले गए। वहां देेखते ही चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें