फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भू-माफियाओं के विरूद्घ दर्ज कराया जाए मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। जिलाधिकारी विमल कुमार दूबे की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय टास्क फोर्स भू-माफिया की बैठक आयोजित की गई। डीएम ने सभी जनपदीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद स्तरीय टास्कफोर्स भू-माफिया के रूप में चिन्हित व्यक्तियों को सूचीबद्घ कर काबिज जमीनों को खाली कराया जाए तथा भू-माफियाओं के विरूद्घ मुकदमा दर्ज कराकर उन पर कठोर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में सरकारी व निजी संपत्तियों पर अवैध कब्जा के शिकायत के निराकरण के लिए सभी अधिकारी हर संभव प्रयास करें। उन्होंने कहा कि शासकीय एवं ग्राम पंचायत की भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों को चिन्हित कर उनके विरूद्घ कार्रवाई करें। कहा की शासकीय व निजी भूमियों पर अवैध कब्जा के संबंध में विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई शत-प्रतिशत कराना सुनिश्चित करें। अवैध कब्जा, निर्माण हो तो संबंधित विभाग के अधिकारी का दायित्व होगा कि वे टास्क फोर्स द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार खाली कराना सुनिश्चित कराएंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि हटाए जाने वाले अतिक्रमण एवं अवैध कब्जों की स्थानीय संवेदनशीलता का आंकलन संबंधित टास्क फोर्स द्वारा किया जाए एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। कहा कि जनपद में कितने भूमि पर से कब्जा हटवाया गया तथा कितने भू-माफियाओं पर कार्रवाई की गई, उसकी विस्तृत रिपोर्ट बनाकर विभागवार अगली बैठक में कृत कार्रवाई से अवगत कराया जाए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अश्वनी कुमार पांडेय, अपर जिलाधिकारी विजय बहादुर सहित सभी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें