फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति से नाराज महिला ने लगाई फांसी

Sun, 02 Jul 2017 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पति से कहासुनी हो जाने से नाराज महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। शुक्रवार शाम बाग में खड़े यूकेलिप्टिस के पेड़ पर उसका शव झूलता पाया गया। गले में दुपट्टे से फांसी का फंदा कसा था। चरवाहों के जरिए घर वालों को जानकारी हुई। शनिवार को मायके वाले कानपुर से गांव पहुंचे, तब शव पोस्टमार्टम को भेजा गया। 
विज्ञापन

कानपुर के थाना रसूलाबाद के गांव बिरउन निवासी राजकुमार ने 35 वर्षीय बेटी मुन्नी देवी की शादी करीब पंद्रह साल पहले खंडहर चौकी क्षेत्र के गांव बसुआमई निवासी नन्हे लाल के साथ की थी। शुक्रवार सुबह मुन्नी की अपने पति से किसी बात पर कुछ कहासुनी हो गई। इससे वह मन ही मन नाराज हो गई और दोपहर के समय मुन्नी देवी शौच जाने की बात कहकर घर से निकली और कुछ दूर स्थित अपने बाग में खड़े यूकेलिप्टिस के पेड़ पर गले में दुपटटे से फांसी का फंदा  कसके झूल गई। शाम के समय गांव के बच्चे बकरी चराते हुए बाग की ओर पहुंचे, तब घरवालो को घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलने के बाद शनिवार सुबह उसका भाई प्रेमपाल गांव पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस गांव पहुंची तब तक मायके तथा ससुराल पक्ष के लोगों के बीच सुलह समझौते के प्रयास शुरू हो गए। देर शाम पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम भिजवा दिया। कोतवाल केके चौधरी ने बताया कि अभी इस मामले मे कोई तहरीर नहीं दी गई है। मृतका के एक बेटा, तीन बेटियां हैं। सबसे बड़ी बेटी की उम्र 12 वर्ष की है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें