फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवा और डंपर की भिडंत में दो घायल

विज्ञापन
अहरौरा जमुई मार्ग पर पलटा ट्रक
विज्ञापन
अहरौरा। जमुई की ओर से तेज गति से आ रही हाईवा क्षेत्र के रोशनहर गांव के पास रविवार की सुबह अनियंत्रित होकर सामने से आ रही डंपर से टकरा गई। दोनों वाहनों में जोरदार टक्कर होने से हाईवा सड़क के किनारे स्थित नहर में पलट गई तो वही डंपर का पूरा हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान डंपर और हाईवा में सवार दोनो चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी लाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनो को वाराणसी रेफर कर दिया। वही दूसरी घटना में ट्रैक्टर के चपेट में आने से बाईक सवार दंपत्ति घायल हो गए।
विज्ञापन

मडिहान निवासी कौशल कुमार 20 वर्ष रविवार की सुबह जमुई की ओर से हाईवा लेकर सोनभद्र की ओर जा रहा था।। जैसे ही रोशनहर गांव के पहुंचा कि गाड़ी उसकी अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रहे डंपर से टकरा गई। दोनों गाड़ियों के आमने सामने की टक्कर में दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान घमहापूर निवासी राम बचन पाल 40 वर्ष डंपर चालक बुरी तरह से गाड़ी के स्टेयरिंग में फंस गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजवाया जहां हालत गंभीर होने पर दोनों को वाराणसी रेफर कर दिया गया। इससे पूर्व आनंदीपुर गांव के पास सुबह नौ बजे बाईक सवार दंपत्ति को ट्रैक्टर ने धक्का मार दिया जिससे पति पत्नी घायल हो गए। इलाहाबद के मसाढि तराय गांव निवासी मुजफ्फर 56 वर्ष अपनी पत्नी शेरून 52 वर्ष को बाईक से अपने साथ लेकर शिकारगंज शादी समारोह में जा रहा था । पत्नी शेरून को गंभीर चोट आने पर उसे सीएचसी से वाराणसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें